लड़के वाले लड़की देखने गए, पंडित ने कुंडली मिलाई
पंडित ने कहा: वाह जोड़ी तो बहुत अच्छी बन रही है,
लड़का-लड़की के 36 के 36 गुण मिल रहे हैं
लड़के का पिता: मैं यह शादी करने को तैयार नहीं हूं
लड़की का पिता: क्यूं क्या हुआ?
गुण तो सारे मिल गए हैं, इससे अच्छी जोड़ी और क्या बनेगी?
लड़के के पिता ने तपाक से उत्तर दिया: हमारा बेटा तो लफंगा है,
तो क्या बहू भी ऐसा ही ले आएं...
लड़के ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने लड़के को खूब पीटा,
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा,
लड़का उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला: तो फिर मैं इंकार समझूं...
लड़का (हाथ जोड़कर): हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या न दो,
लेकिन बीवी ऐसी देना कि, पड़ोसियों के कलेजे जल जाएं....
लड़की: चाहोगे मुझे कब तक?
लड़का: मेरी पत्नी को पता ना चले...तब तक!
लड़का: मुझसे प्यार करोगी?
लड़की: शक्ल देखी है अपनी, तुझसे प्यार करने से तो बेहतर है मैं सुसाइड कर लूं
लड़की: कमबख्त मर जाएगी पर किसी के काम नहीं आएगी....